Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UPSC ने सिविल सेवा अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किया बदलाव

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 13 February 2025
एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए प्रश्नों/कठिनाइयों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में बदलाव किया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए वन टाइम रजिस्‍ट्रेशन को अब एडिट करने का ऑप्‍शन दिया गया है।