बिहार में कोबरा सांप को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा शख्स, कहा- इसी ने डंसा है
मुंगेर (बिहार) में एक शख्स कोबरा सांप को डिब्बे में बंदकर सदर अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टरों से कहा कि इसी सांप ने उसे डंसा है। शख्स लखीसराय के बॉर्डर स्थित मेदनी चौकी का रहने वाला है जिसे मंगलवार को सांप ने काट लिया था लेकिन उसने सांप को पकड़ लिया। शख्स को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


