Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जन सुराज का पोस्टर लगी गाड़ी से ज़ब्त किए गए शराब के 185 टेट्रा पैक, चालक फरार

short by ऋषि राज / on Saturday, 19 July, 2025
रोहतास (बिहार) में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद जन सुराज का पोस्टर लगी एक बोलेरो से अवैध शराब के 185 टेट्रा पैक बरामद किए गए। बोलेरो से ‘बंटी और बबली’ ब्रैंड की 200 एमएल की 175 टेट्रा पैक और ‘ब्लू लाइम’ ब्रैंड की 10 टेट्रा पैक शराब मिली। वहीं, बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।