यूपी के लखनऊ में सैलून कर्मचारी ने थूक लगाकर की ग्राहक के चेहरे की मसाज
लखनऊ (यूपी) के एक सैलून का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें सैलून कर्मचारी थूक लगाकर एक ग्राहक के चेहरे की मसाज करता दिख रहा है। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले शामली से भी ऐसी घटना सामने आई थी।
read more at हिन्दुस्तान


