Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत का हिस्सा गिरने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टी-1 से अगले आदेश तक उड़ान संचालन स्थगित

short by आकांक्षा / on Saturday, 29 June, 2024
दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शुक्रवार को बारिश के बीच टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने के बाद टर्मिनल-1 से उड़ान संचालन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। एयरपोर्ट ने कहा कि टर्मिनल-1 से सभी उड़ानों को टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 पर स्थानांतरित किया गया है। छत का हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई थी।
read more at Hindustan Times