Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में विवादों में घिरे मिशनरी अस्पताल का लाइसेंस रद्द, फर्ज़ी डॉक्टर ने की थी सर्जरी

short by श्वेता यादव / on Thursday, 17 April 2025
मध्य प्रदेश के दमोह में विवादों में घिरे मिशनरी अस्पताल का लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग ने रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल को 3 दिनों के भीतर बंद करके ताला लटका दिया जाएगा। गौरतलब है कि अस्पताल में कथित तौर पर एक फर्ज़ी डॉक्टर ने कई हार्ट सर्जरी की थीं जिसके बाद 7 मरीज़ों की मौत हो गई थी।