कनाडा में आसमान में टकराए 2 ट्रेनी विमान, भारतीय छात्र समेत 2 लोगों की हुई मौत
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में दो ट्रेनी विमान बीच हवा में आपस में टकरा गए जिसके बाद दोनों विमानों के पायलट की मौत हो गई है। इसमें एक पायलट भारतीय छात्र था और दूसरी कनाडाई युवती थी। भारतीय दूतावास ने हादसे पर दुख जताया है। भारतीय छात्र की पहचान कोच्चि के रहने वाले श्रीहरि सुकेश के रूप में हुई है।
read more at NewsBytes हिंदी


