Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ICICI बैंक कभी करना चाहता था HDFC का अधिग्रहणः HDFC के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख

short by Vipranshu / on Saturday, 21 June, 2025
एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख ने खुलासा किया है कि कुछ साल पहले आईसीआईसीआई बैंक की तत्कालीन सीईओ चंदा कोचर ने एचडीएफसी का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव दिया था। बकौल पारेख, यह प्रस्ताव एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के 2023 में हुए मर्जर से काफी पहले का है। हालांकि, यह सौदा कुछ कारणों से आगे नहीं बढ़ पाया।