Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने येचुरी के निधन पर जताया शोक, कहा- वह वामपंथी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ थे

short by शिव / on Thursday, 12 September, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा, "वह वामपंथी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।" उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।" येचुरी (72) का गुरुवार को निधन हो गया।
read more at X