बाइकर ने मशहूर पैंगोंग लेक के पास किए खतरनाक स्टंट; लेह पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
लेह पुलिस ने बताया है कि एक युवक के खिलाफ पैंगोंग झील और नुब्रा घाटी के सैंड ड्यून्स के प्रतिबंधित क्षेत्रों में बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। लेह पुलिस ने स्टंट करते बाइकर की 'X' पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। बकौल पुलिस, स्टंट करने वाला बाइकर घरेलू पर्यटक है।
read more at X


