Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हनी ट्रैप गैंग का यूपी में हुआ भंडाफोड़, 24 से अधिक लोगों से ठगे ₹30 लाख

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 15 December 2024
नोएडा (यूपी) पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ कर 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग ऑनलाइन फोरम के ज़रिए संपर्क में आए लोगों को फर्ज़ी मुकदमे में फंसाने के नाम पर ठगता था। 24 से ज़्यादा लोगों से ₹25-₹30 लाख ठग चुके आरोपियों के पास से ₹70,000 नकद, 5 मोबाइल व 1 कार बरामद हुई।