बेंगलुरु में सुपरमार्केट्स ने ग्राहकों को मास्क पहनने से किया मना, लगाए पोस्टर्स
बेंगलुरु में कई सुपरमार्केट ने चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण ग्राहकों के मास्क पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले पोस्टर लगाए हैं। एक सुपरमार्केट चेन के एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले महीने उनके दो सुपरमार्केट से ₹3 लाख का सामान चोरी हो गया था जिस कारण प्रबंधन को यह फैसला लेना पड़ा। सीसीटीवी में संदिग्ध नकाब में नज़र आए।


