Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में रामकृष्ण आश्रम के सचिव से ₹2.5 करोड़ की ठगी को लेकर 10 और लोग हुए गिरफ्तार

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 16 May, 2025
रामकृष्ण मिशन आश्रम (मध्य प्रदेश) के सचिव के साथ ₹2.5 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने लखनऊ (यूपी) से 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी के लिए ईडी का नाम इस्तेमाल किया। बकौल पुलिस, अपराधियों ने आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए।
read more at ANI