खुद को 10 किलो ज़ंजीर से बांधकर खाटूश्याम मंदिर पहुंचा युवक, पैदल तय की 18 किमी की यात्रा
केशव सक्सेना नामक एक श्रद्धालु 10 किलोग्राम वज़नी 12 ज़ंजीरें बांधकर खाटूश्याम मंदिर (राजस्थान) पहुंचा और दर्शन के बाद खुद को मुक्त किया। ज़ंजीरों से जकड़े केशव ने 27 घंटे में रींगस से खाटूश्याम की 18 किलोमीटर की यात्रा पैदल ही तय की। केशव ने बताया कि 9 साल की उम्र में उसके माता-पिता ने उसे छोड़ दिया था।
read more at News18 हिंदी


