Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकुंभ में ठंड के मद्देनज़र अलाव की लकड़ी के लिए बनाए गए 16 डिपो

short by रघुवर झा / on Monday, 20 January 2025
उत्तर प्रदेश वन निगम ने ठंड के मद्देनज़र प्रयागराज महाकुंभ में अलाव की लकड़ी लेने के लिए 16 डिपो बनाए हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सरकार महाकुंभ में 27,000 क्विंटल लकड़ी की आपूर्ति करेगी और लकड़ी की कीमत ₹600 प्रति क्विंटल रहेगी। इन डिपो का लोकेशन इंटरनेट पर 'फायरवुड डिपो प्रयागराज' लिखकर खोजा जा सकता है।