कई राज्यों के लिए जारी हुई कल शीत लहर चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने कई राज्यों और यूटी के लिए सोमवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सोमवार को बिहार में कोल्ड डे रहने का अनुमान है।
read more at IMD


