भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट, $4 बिलियन घटकर $700.89 पर आया
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20-नवंबर को समाप्त सप्ताह में $4.443 बिलियन घटकर $700.898 बिलियन रह गया। इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति $266-मिलियन घटकर $583.186 बिलियन हो गई जबकि स्वर्ण भंडार का मूल्य $4.095 बिलियन घटकर $94.519 बिलियन रह गया। गौरतलब है, 4-सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $785.71 बिलियन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
read more at Tv9hindi


