'कल्कि 2898 AD' ने रिलीज़ के 4 दिनों के भीतर दुनियाभर में कमाए ₹500 करोड़ से अधिक
अभिनेता अमिताभ बच्चन, प्रभास व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज़ के 4 दिनों के भीतर दुनियाभर में ₹500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म के आधिकारिक 'X' अकाउंट से ट्वीट किया गया, "₹555 करोड़ और अभी और बढ़ते ही जा रहा है।" गौरतलब है कि इस फिल्म का बजट ₹600 करोड़ था।
read more at Hindustan Times


