अमेरिकी एयरपोर्ट पर 2 विमानों की हुई टक्कर
लॉस ऐंजिलिस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह 10:30 बजे (स्थानीय समय) ज़मीन पर दो विमान आपस में टकरा गए। ये विमान डेल्टा एयर लाइन्स और एयर कनाडा के थे। डेल्टा विमान के बाएं विंगटिप और एयर कनाडा के विमान के हॉरिज़ॉन्टल स्टेबलाइज़र आपस में टकराए। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में एयर कनाडा का विमान क्षतिग्रस्त नज़र आया।
read more at Hindustan Times


