Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चलती बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने के बाद UP में महिला का हाथ उखड़कर हुआ अलग

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 15 November, 2024
झांसी (यूपी) में गुरुवार को चलती बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने के बाद उस पर सवार एक 22 वर्षीय महिला का हाथ उखड़कर अलग हो गया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला की गोद में उसकी 5 माह की बेटी बैठी थी लेकिन उसे चोट नहीं आई है। महिला का इलाज जारी है।