Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों पाकिस्तान के अहमदिया मुसलमानों को नहीं है हज करने की इजाज़त?

short by श्वेता यादव / on Saturday, 7 June, 2025
पाकिस्तान के अहमदिया मुसलमानों को गैर-मुस्लिम माना जाता है इसलिए उनको हज करने और बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी देने की इजाज़त नहीं होती है। दरअसल, मुसलमान पैगंबर मुहम्मद को अंतिम पैगंबर मानते हैं जबकि अहमदिया मिर्ज़ा गुलाम अहमद को अपना पैगंबर मानते हैं। वहीं, पाकिस्तान के संविधान में भी अहमदिया मुसलमानों को मुस्लिम नहीं माना गया है।