रेणुकास्वामी हत्या मामले में पुलिस ने कन्नड़ ऐक्टर चिक्कन्ना को भेजा नोटिस
कर्नाटक पुलिस ने एस रेणुकास्वामी नामक शख्स की हत्या के मामले में सोमवार को कन्नड़ ऐक्टर चिक्कन्ना को पूछताछ के लिए पेश होने को लेकर नोटिस भेजा। बकौल रिपोर्ट्स, चिक्कन्ना वारदात वाली रात को ऐक्टर दर्शन (आरोपी) के साथ थे। मामले में पुलिस ऐक्टर दर्शन और उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा समेत 19 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
read more at भाषा


