Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

रोज़ाना चाय पीते हैं तो ना करें ये 3 गलतियां, फिटनेस कोच ने दी जानकारी
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 8 October, 2026
फिटनेस कोच ज्योति श्रीवास्तव ने रोज़ाना चाय पीने वालों को 3 गलतियों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बताया, "65°C से ज़्यादा गर्म चाय पीने से बचें...खाली पेट/खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं...इससे आयरन अवशोषण प्रभावित हो सकता है। गर्म चाय को प्लास्टिक की छलनी से छानने से भी बचें। चाय सीमित मात्रा में पीना बेहतर है।"
बिहार में टीचर ट्रांसफर को किया गया स्थगित
short by Rishi Raj / on Thursday, 8 October, 2026
बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। चुनाव आयोग ने MLC चुनाव के चलते लागू आचार संहिता के बीच ट्रांसफर की अनुमति नहीं दी जिसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया रोक दी। अब MLC चुनाव खत्म होने के बाद ही सामान्य तबादले के लिए आवेदन पोर्टल खोलने की नई तारीख जारी की जाएगी।
कर्मचारियों को ग्रीन कार्ड नहीं दे पाएंगी इन्फोसिस, TCS, HCL और माइक्रोसॉफ्ट; US ने लगाई रोक
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 8 October, 2026
अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट, कॉग्निजेंट, इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल, कैपजेमिनी और एडोबी को परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से निलंबित कर दिया है। यह प्रोग्राम कंपनियों को एच-1बी वीज़ा धारकों के लिए ग्रीन कार्ड स्पॉन्सर करने की अनुमति देता है। अमेरिका ने कई संघीय जांच के चलते यह कदम उठाया है। उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने माइक्रोसॉफ्ट पर इमिग्रेशन फ्रॉड का आरोप लगाया।
read more at Reuters
GST काउंसिल ने किया नए सुधारों का एलान, खत्म की GST अधिकारियों की गिरफ्तार करने की शक्ति
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 8 October, 2026
जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तार करने की शक्ति खत्म करने और अभियोजन की सीमा ₹1-करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ करने का फैसला लिया है। न्यूनतम सज़ा हटाकर जुर्माना, जेल या दोनों का फैसला न्यायिक विवेक पर छोड़ा जाएगा और सामान्य पेनल्टी घटकर ₹10,000 होगी। देरी, गलती या भुगतान में कमी पर रिकवरी, ब्याज और अनुपातिक पेनल्टी ही लगेगी।
read more at ANI
2026 के साहित्य नोबेल पुरस्कार के विजेता का हुआ एलान
short by Anuj / on Thursday, 8 October, 2026
76 वर्षीय कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को साहित्य के क्षेत्र में 2026 के नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया है। टोरंटो में जन्मीं कार्सन ने 1981 में 'Odi et Amo Ergo Sum' शीर्षक से अपनी डॉक्टरेट थीसिस प्रकाशित की थी। उन्होंने कविता लिखने के साथ-साथ अनुवाद कार्य और विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का काम भी किया। उन्हें लगभग ₹11.5 करोड़ मिलेंगे।
read more at X
मार्केट क्रैश से निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ डूबे, 1000 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
short by Aakanksha / on Thursday, 8 October, 2026
भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को क्रैश हो गया और सेंसेक्स 1045.46 अंक गिरकर 71,593.24 जबकि निफ्टी 371.25 अंकों का गोता लगाकर 22,231.80 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को ₹11,37,434 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 27 कंपनियां लाल निशान जबकि 3 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं और ITC आज की टॉप लूज़र रही।
read more at BSE
बिहार में सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्षी दलों का मार्च, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव
short by Himanshu / on Thursday, 8 October, 2026
पटना (बिहार) में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सीईसी आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला है। लोकभवन (राजभवन) की ओर कूच करने के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार किया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और सांसद मीसा भारती समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।
CEC ज्ञानेश कुमार की और बढ़ी सुरक्षा, Z+ सुरक्षा से इतर घर-दफ्तर के बाहर अतिरिक्त जवान तैनात
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 8 October, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर विपक्षी पार्टियों के विरोध-प्रदर्शन के बीच पहले से Z+ सुरक्षा प्राप्त ज्ञानेश के घर-दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, नए खुफिया इनपुट और विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। Z+ सुरक्षा के तहत व्यक्ति के आवास-काफिले के लिए सुरक्षा इंतज़ाम किए जाते हैं।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का हुआ निधन
short by खुशी / on Thursday, 8 October, 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे। 'एएनआई' ने एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।
read more at X
भारतीयों के डीएनए में ही गंदगी फैलाने का दोष है: हिमाचल में कचरा फेंकने को लेकर ऐक्टर सुमीत
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 8 October, 2026
'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' के अभिनेता सुमीत राघवन ने इंस्टाग्राम पर हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत इलाकों का एक वीडियो शेयर किया जहां खाने के पैकेट और पानी की बोतलें बिखरी नज़र आईं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, "भारतीयों के डीएनए में ही गंदगी फैलाने का दोष है।" उन्होंने कहा कि लोग इतनी 'खूबसूरत जगह' को बर्बाद कर रहे हैं।
read more at Instagram
Load More