कंगना के किसान आंदोलन पर दिए बयान से बीजेपी ने खुद को किया अलग, कहा- वह ऐसे बयान ना दें
बीजेपी ने पार्टी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान पर कहा है, "यह पार्टी का मत नहीं है और बीजेपी इससे असहमति व्यक्त करती है।" बीजेपी ने कहा, "कंगना भविष्य में ऐसे बयान ना दें।" इससे पहले, कंगना ने कहा था, "जब किसान आंदोलन हुआ तो वहां लाशें लटकी थीं...वहां रेप हो रहे थे।"
read more at X


