Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

6 साल बाद अरेस्ट हुआ दिल्ली हिंसा का आरोपी मोहम्मद हनीफ, घोषित किया गया था भगोड़ा

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 15 March 2025
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दिसंबर-2019 में सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के आरोपी मोहम्मद हनीफ को पुलिस ने 6 साल बाद गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। बकौल पुलिस, हनीफ इस मामले में शरजील इमाम के साथ सह-आरोपी था और कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।