बिहार में ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
पश्चिम चंपारण (बिहार) में एसएसबी के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान राजकुमार चौधरी के रूप में हुई है जो 47वीं बटालियन में तैनात था और सोनीतपुर (असम) का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद एसएसबी को शव सौंप दिया है और फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
read more at X (formerly twitter)


