हरिद्वार में गिरे आधा-आधा किलो के ओले, गाड़ियों के टूटे शीशे व छतों में हुए छेद
हरिद्वार (उत्तराखंड) और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को तेज़ बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि के कारण हुए भारी नुकसान की तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। कथित तौर पर 500-500 ग्राम वज़नी ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, एस्बेस्टस शीट से बनी छतों में छेद हो गए, सोलर-प्लेट में क्रैक आ गए और फसलें बर्बाद हो गईं।
read more at News18 हिंदी


