यात्री ने मुंबई-रांची उड़ान के दौरान की खून की उल्टी, हुई मौत
एक अधिकारी ने बताया है कि एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद इंडिगो की मुंबई-रांची उड़ान की नागपुर में लैंडिंग कराई गई। नागपुर के एक निजी अस्पताल ने बताया कि 62-वर्षीय पुरुष यात्री को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। बकौल अस्पताल, किडनी संबंधी बीमारी व ट्यूबरक्लोसिस से पीड़ित यात्री ने उड़ान के दौरान खून की उल्टी की थी।
read more at इंडिया टीवी


