Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जंतर-मंतर पर रेसलर्स से मिलने पहुंचे पायलट, बोले- पहलवान दुखी हैं तो देश खुश नहीं रह सकता

short by मनीष झा / on Friday, 19 May, 2023
कांग्रेस नेता सचिन पायलट शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर (दिल्ली) पर चल रहे रेसलर्स के धरने में शामिल हुए। पायलट ने कहा, "अगर नौजवान, किसान और पहलवान दुखी हैं तो देश खुश नहीं रह सकता।" उन्होंने कहा, "अगर मामले में न्यायसंगत कार्रवाई हो रही होती तो पहलवान धरने पर क्यों बैठते?"