भारत ने मुंद्रा पोर्ट पर ज़ब्त किए पाकिस्तान से चीन भेजे जा रहे 'रेडियोऐक्टिव पदार्थ'
भारतीय अधिकारियों ने कराची (पाकिस्तान) से शांघाई (चीन) जा रहे कई कंटेनर ज़ब्त किए हैं जिनमें रेडियोऐक्टिव पदार्थ होने की आशंका है। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट का परिचालन करने वाली अदाणी पोर्ट्स ऐंड लॉजिस्टिक्स ने बताया कि कंटेनर गुरुवार को ज़ब्त किए गए। बतौर पोर्ट, कार्गो को गैर-हानिकारक बताया गया था लेकिन कंटेनरों पर हानिकारक श्रेणी 7 का निशान था।
read more at Hindustan Times


