Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपने ही घर में घिरे ट्रंप, सर्वे में 53% लोग बोले- भारत पर टैरिफ लगाना गलत

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 3 September, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने का फैसला खुद अमेरिका में ही विवादों में घिर गया है। एक अमेरिकी थिंक टैंक के सर्वे में 53% अमेरिकी नागरिकों ने टैरिफ का विरोध किया जबकि 43% लोगों ने इसे सही बताया है। अमेरिका की एक फेडरल अपील अदालत ने भी अधिकतर टैरिफ को अवैध बताया है।