Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'नरेंद्र गौतमदास' वाले बयान को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ यूपी में दर्ज हुईं 2 एफआईआर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 20 February, 2023
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'नरेंद्र गौतमदास' वाले बयान को लेकर बीजेपी नेताओं की शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में पुलिस ने खेड़ा के खिलाफ 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर अभद्र भाषा इस्तेमाल की है।