Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

थक गया हूं, कभी-कभी याद नहीं रहता कि कब कौनसा शॉट दिया: पंकज त्रिपाठी

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 1 October, 2023
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "अब मैं कम फिल्में कर रहा हूं क्योंकि मैं थक गया हूं। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि याद ही नहीं रहता कि कब किस फिल्म के लिए कौनसा शॉट दिया था।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक अच्छी स्थिति नहीं है, आप 340 दिन ऐक्टिंग नहीं कर सकते।"