₹6 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा शख्स दिल्ली में हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच ने ₹6 करोड़ की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी एमसीए ग्रैजुएट है और वह एक निजी वित्तीय कंपनी में काम करता था जहां वह अपने मालिक के साथ मिलकर बैंक लोन दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करता था।
read more at हिन्दुस्तान


