Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹80,000 करोड़ की डील की मंज़ूरी के बाद डिफेंस शेयरों में आई तेज़ी

short by श्वेता यादव / on Thursday, 10 October, 2024
केंद्र सरकार द्वारा ₹80,000 करोड़ के रक्षा समझौतों को मंज़ूरी दिए जाने के बाद गुरुवार को डिफेंस शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। इन रक्षा समझौतों में अमेरिका से 31 प्रिडेटर ड्रोन खरीदने और विशाखापत्तनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में 2 परमाणु-संचालित पनडुब्बियों को बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके बाद एचएएल, बीडीएल व बीईएल के शेयर 4% तक चढ़े।