जुलाई 2024 में ₹1.82 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन, सालाना आधार पर 10% बढ़ा
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जुलाई 2024 में देश का जीएसटी संग्रह ₹1.82 लाख करोड़ रहा जो जुलाई 2023 के ₹1.65 लाख करोड़ से करीब 10% अधिक है। इसमें केंद्र-जीएसटी में ₹32,386 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹40,289 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹96,447 करोड़ और सेस में ₹12,953 करोड़ मिले। अप्रैल 2024 में रिकॉर्ड ₹2.10 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ था।
read more at भाषा


