रतन टाटा ने कहा था- एयरलाइन बनाने के लिए एक उद्योगपति ने मंत्री को ₹15 करोड़ देने को कहा था
दिवंगत कारोबारी रतन टाटा ने 2010 में बताया था कि जब टाटा समूह एक एयरलाइन बनाने की कोशिश कर रहा था तब एक साथी उद्योगपति ने एक मंत्री को ₹15 करोड़ देने का सुझाव दिया था। टाटा ने उद्योगपति से कहा था, "मैं रात में यह सोचकर सोना चाहता हूं कि मैंने रिश्वत देकर एयरलाइन हासिल नहीं किया।"


