दिल्ली पुलिस ने 'स्मार्ट कार्ड शस्त्र लाइसेंस' की शुरुआत करने की घोषणा की
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को शस्त्र लाइसेंस बुकलेट की जगह 'स्मार्ट कार्ड शस्त्र लाइसेंस' की शुरुआत की। दिल्ली पुलिस इस तरह की शुरुआत करने वाला देश का पहला पुलिस बल बन गया है। बकौल पुलिस, इस कार्ड को शस्त्र ऐप से भी जोड़ा जा रहा है। इससे सार्वजनिक जगहों पर लाइसेंस धारकों के शस्त्रों की तुरंत जांच की जा सकेगी।
read more at भाषा


