दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी अभिनेत्री भारती जाफरी का हुआ निधन
दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी व अभिनेत्री भारती जाफरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। भारती के दामाद कंवलजीत सिंह ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने 'हज़ार चौरासी की मां' व 'देवी अहिल्या बाई' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था और उनकी शादी हामिद जाफरी से हुई थी।
read more at News18 हिंदी


