Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरठ के किसान ने अपने ट्रैक्टर को एसी व रिमोट कंट्रोल के साथ किया मॉडिफाई

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 15 July, 2024
मेरठ (यूपी) के एक युवा किसान ने अपने ट्रैक्टर को एसी व रिमोट कंट्रोल के साथ मॉडिफाई कर दिया है और अब वह खेतों में भीषण गर्मी के बावजूद आराम से काम करते हैं। किसान गुरदीप सिंह ने बताया कि पहले वह 5-6 घंटे ही ट्रैक्टर चला पाते थे, अब उन्हें 12-14 घंटे चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।