जी-7 समिट से पहले इटली में खालिस्तानियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा
इटली में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आरोपियों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर से जुड़े नारे भी प्रतिमा पर लिखे हैं। गौरतलब है कि यह घटना इटली में 13-15 जून के बीच होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे।
read more at लेटेस्टली


