Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मकान किराया न दे पाने के कारण 1983 में समुद्र किनारे अखबार बिछाकर सोया था: खेर

short by तान्या झा / on Tuesday, 5 November, 2024
अभिनेता अनुपम खेर ने बताया है कि 1983 में मुंबई में 3-महीने तक रूम रेंट नहीं चुका पाने पर मकान मालिक ने उनका सामान बाहर रख दिया था। उन्होंने कहा, "एक प्रोड्यूसर से मदद मांगी...वह मेरे सामने पैसों की गड्डी रखता और हाथ आगे करने पर पीछे खींच लेता था। मुझे याद है, मैं बीच पर अखबार बिछाकर सोया था।"