हैदराबाद में MBA के छात्रों ने मनाया 'नो बैग डे', बाल्टी-तकिया व पर्दे लेकर पहुंचे
आईएमटी हैदराबाद के एमबीए के छात्रों ने 'नो बैग डे' मनाया था जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 'नो बैग डे' पर छात्र बाल्टी, छाता, तकिया व पर्दे जैसी चीज़ों में अपनी किताबें लेकर मज़ेदार अंदाज़ में कॉलेज पहुंचे। वीडियो पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कॉलेज के लड़कों की क्रिएटिविटी की तारीफ की है।
read more at इंडिया टीवी


