Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

परेशान करने के लिए किया मेरा ट्रांसफर: विदाई भाषण में पूर्व सीजेआई का नाम लेकर जस्टिस दिवाकर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 23 November, 2023
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद से मंगलवार को रिटायर हुए जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर ने विदाई भाषण में कहा है कि 2018 में परेशान करने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से उनका तबादला किया गया था। उन्होंने कहा, "अचानक से तत्कालीन सीजेआई (व कॉलेजियम अध्यक्ष) दीपक मिश्रा ने मुझ पर ज़्यादा ही प्यार दिखाया...जिसकी वजह मुझे अब तक पता नहीं चली।"