कोर्ट में फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री रान्या राव
14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रान्या राव शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने वकीलों से कहा, "मुझे नींद नहीं आ रही है...मैं मानसिक आघात से गुज़र रही हूं। एयरपोर्ट वाला दिन लगातार मेरे दिमाग में घूम रहा है।" इस दौरान उनकी आंखों के आसपास डार्क सर्कल दिखे।
read more at हिन्दुस्तान


