Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक ₹215 करोड़ का सामान हुआ ज़ब्त

short by खुशी / on Friday, 29 March, 2024
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया है कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद (16 मार्च से) अब तक प्रदेश में ₹215 करोड़ का सामान ज़ब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस माह करीब ₹314 करोड़ के सामान की ज़ब्ती हुई है जिनमें नकदी, नशीली दवाएं, शराब, कीमती वस्तुएं आदि शामिल हैं।