अमेरिका जा रही टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में बेहोश होने के बाद 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
तुर्किये के इस्तांबुल से न्यूयॉर्क (अमेरिका) जा रही टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बेहोश होने के बाद एक 11-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की हालत बिगड़ने के कारण हंगरी के बुडापेस्ट में विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि, एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने कोशिश की लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।
read more at Reuters


