केरल में 'शवरमा' खाने के बाद 16-वर्षीय छात्रा की हुई मौत, 18 अन्य अस्पताल में भर्ती
कासरगोड (केरल) में एक 17-वर्षीय छात्रा की 'शवरमा' (चिकन रोल) खाने के बाद संदिग्ध फूड पॉइज़निंग के कारण मौत हो गई जबकि 18 अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद दुकान को सील कर बावर्ची को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विधायक एम. राजगोपालन के मुताबिक, मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


