Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 11 May, 2023
बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगाने के पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले मंगलवार को हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना के खिलाफ दायर रिट याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करने की राज्य सरकार की मांग खारिज कर दी थी जिस पर सुनवाई की तारीख 3 जुलाई निर्धारित है।