कुवैत आग हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख देगा लुलु समूह
लुलु समूह के प्रमुख एमए युसूफ अली ने कुवैत आग हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक शख्स के परिवार को ₹5 लाख देने का एलान किया है। गौरतलब है, कुवैत में एक इमारत में आग लगने से 45 भारतीय समेत 49 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए 45 भारतीयों का शव भारत पहुंच चुका है।
read more at दिप्रिंट


